शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

बँटोगे तो कटोगे

कितनी बार बताएं तुमको?
सोये रहे, निपट जाओगे।
अब तो योगी भी बोले हैं,
बँट जाओगे, कट जाओगे।।

पल-पल संकट बढ़ा आ रहा,
शत्रु सतत सिर चढ़ा आ रहा।
समय नहीं है अब सोने का,
सोकर सरबस खो देने का।

शस्त्र-शास्त्र से सज्जित ही तुम,
उसके सम्मुख डट पाओगे।।
अब तो योगी भी बोले हैं,
बँट जाओगे, कट जाओगे।।

विपदा चौखट तक आ पहुँची,
क्यों तुमको यह भान नहीं है?
बहू-बेटियाँ चीख रही हैं,
फटते तेरे कान नहीं हैं?

राम-कृष्ण की सन्तानें तुम,
मातृ दमन क्या सह जाओगे?
अब तो योगी भी बोले हैं,
बँट जाओगे, कट जाओगे।।

मार भगाओ, या मर जाओ,
बस इतना अधिकार तुम्हें है।
कायर बन चुप रहते हो तो,
जीवन पर धिक्कार तुम्हें है।

भारत माता तुम्हें पुकारे,
क्या तुम पीछे हट पाओगे?
अब तो योगी भी बोले हैं,
बँट जाओगे, कट जाओगे।।

- राजेश मिश्र

गुरुवार, 29 अगस्त 2024

नेवान कइसे होई

बड़ी लंबी राति बा, बिहान कइसे होई?
तनिकऽ सा पिसान बा, नेवान कइसे होई?

घरे घीउ-दूध नाहीं,
गाइ गभिनाइल।
खरचा पहाड़ जइसन, 
करजा नऽ भराइल।

लइका रूख-सूख खाइ जवान कइसे  होई?
तनिकऽ सा पिसान बा, नेवान कइसे होई?

कुछहू तऽ भेजि देतऽ
अबकी महिनवां।
फिसियो भराइल नाहीं,
पढ़ी कइसे मुनवां।

संगी-संघातिन में फिर मान कइसे होई?
तनिकऽ सा पिसान बा, नेवान कइसे होई?

रजुआ कऽ काका ओके
भेजलेन हं नरखा।
आवे के कहले बाटें
पड़ले पे बरखा।

मिलन मोर- तोर ए परान कइसे होई?
तनिकऽ सा पिसान बा, नेवान कइसे होई?

- राजेश मिश्र

देश क्या बचे?

खण्ड-खण्ड हो गया समाज, देश क्या बचे!
जाति-जाति में विभक्त आज, देश क्या बचे!

है बिछा दिया बहेलिये ने जाल इस तरह,
बँट गया कबूतरों का झुण्ड आज लोभ में।
खड्ग खींचकर खड़ा स्वबन्धु बन्धु के विरुद्ध, 
आर्त क्रुद्ध वृद्ध विवश हाथ मले क्षोभ में। 

खो चुके समस्त लोक-लाज, देश क्या बचे!
खण्ड-खण्ड हो गया समाज, देश क्या बचे!

ओज नष्ट, बुद्धि भ्रष्ट, वेग स्वार्थ का प्रबल,
धर्म के विरुद्ध युद्ध धर्म-पुत्र लड़ रहा।
नीति राजनीति की अनीति से सनी हुई,
लोकतन्त्र का कुतन्त्र, धर्मतन्त्र मर रहा।

शक्ति शून्य सा दिखे विराज, देश क्या बचे!
खण्ड-खण्ड हो गया समाज, देश क्या बचे!

- राजेश मिश्र

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

सुदामा की व्यथा

सँकुचत सुदामा चललँ, मनवाँ में भार बा।
कइसे कहब कान्हा से, हालि का हमार बा।।

कँखियाँ दबवले बाटँ, तनि एक चाउर।
रहि-रहि कूढ़त बाटँ, लागत ह बाउर।
पउँवाँ उठावँ जइसे, बड़का पहाड़ बा।।
कइसे कहब कान्हा से, हालि का हमार बा।।

बचपन क बतिया अब्बो, जियरा दुखारी।
छोटहन क गठरी अब त, भइल होइ भारी। 
कइसे भरब ऊ जवन, पहिला उधार बा।।
कइसे कहब कान्हा से, हालि का हमार बा।।

देखत सुदामा कान्हा, मिललँ हहाई।
करजा उतरलँ सारा, दुइ मूठ खाई।
छत्र तीनि लोक क ई, मितऊ तुहार बा।।
भरल भाव नैन चारो, बरसत अपार बा।।

- राजेश मिश्र

लाज राखो प्रभु मोर

हे गिरिधारी! कृष्णमुरारी!
हे माखन के चोर! लाज राखो प्रभु मोर।

श्याम गात पीताम्बर धारी।
वाम अङ्ग वृषभानु दुलारी ।।
वर वैजन्ती माल वक्ष पर।
पंकज लोचन वेणु अधर धर।।

छवि अति न्यारी, जन मन हारी,
कान्ति काम की थोर, लाज राखो प्रभु मोर।

तुम भक्तों के प्राण अधारे।
तुमको भक्त प्राण से प्यारे।।
कष्ट जनों का देख न पाते।
सरबस छोड़ दौड़ कर आते।।

विनय हमारी, हे बनवारी! 
देखो मेरी ओर, लाज राखो प्रभु मोर।

- राजेश मिश्र 

रविवार, 11 अगस्त 2024

जागो हिंदू, जागो!

जगो जगो उठो उठो
हुँकारते बढ़े चलो,
कराल शत्रु सामने
तृषार्त खड्ग खींच लो।

कराहती पुकारती 
दुखी निढाल भारती,
प्रतप्त शत्रु रक्त से
प्रदग्ध भूमि सींच दो।।

नहीं दया, नहीं क्षमा
निकृष्ट म्लेच्छ वंश को,
उदारता नहीं कोई 
दुराशयी फकीर को।

दुरारुढ़ी दुराग्रही 
कुदृष्टियुक्त लंपटी
नराधमी पिशाच को
बनो प्रचंड चीर दो।।

उठो सुपुत्र राम के,
उठो सुपुत्र कृष्ण के,
अभिन्न अंश रुद्र के,
सुसज्ज अस्त्र-शस्त्र हो।

पवित्र मातृभूमि की
मृदा मलो ललाट पर,
शिवा, प्रताप, पुष्य सा
प्रवीर हो, जयी बनो।।

© राजेश मिश्र 

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

अब तो दरस दिखाओ मेरी मैया

अब तो दरस दिखाओ मेरी मैया।

प्यासे नयन तकें बरसों से ,
आकर प्यास बुझाओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

हरि-हर-ब्रह्मा, सुर-मुनि सेवें,
सेवा भाव जगाओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

कनक कलेवर, लाल चुनरिया,
माँग सिंदूर सजाओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

टीका, कुण्डल, मोती सोहे,
चंद्रवदन दरसाओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

पुष्प- हार, असि-खप्पर धारी,
सिंह चढ़ी चलि आओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

रक्तबीज, महिषासुर घाती,
स्वजन कृपा बरसाओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

काम, क्रोध, मद, लोभ, शोक सँग,
मत्सर, मोह मिटाओ मेरी मैया।
अब तो दरस…

 - राजेश मिश्र 

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

आओगे जब तुम रामलला

आओगे जब तुम रामलला, हम पलकन डगर बुहारेंगे।
नयनन से नीर बहायेंगे, अँसुवन जल चरण पखारेंगे।।

हम रुचि-रुचि भोग लगायेंगे,
अपने हाथों से खिलायेंगे,
जब थककर तुम सो जाओगे,
हम बैठे चरण दबायेंगे।
तुम सोओगे, हम जागेंगे, अपलक प्रभु तुम्हें निहारेंगे।
आओगे जब तुम रामलला, हम पलकन डगर बुहारेंगे।।

तेरा पूजन, तेरा वन्दन,
पल-पल प्रभु तेरा ही चिन्तन,
तन में भी तुम, मन में भी तुम,
तेरा ही जग में अभिनन्दन।
चलते फिरते सोते-जगते, प्राणों में तुम्हीं को धारेंगे।
आओगे जब तुम रामलला, हम पलकन डगर बुहारेंगे।।

बस यही अनुग्रह कर देना,
निज चरणों में आश्रय देना।
जब भूल कभी हो जाये तो,
मत चरण-शरण से तज देना।
तुम अवसर देना प्रभु हमको, हम आपनी भूल सुधारेंगे।
आओगे जब तुम रामलला, हम पलकन डगर बुहारेंगे।।

- राजेश मिश्र

ठुमुकि चलत रघुराई

ठुमुकि चलत रघुराई, हरष हियँ तीनहुँ माई।
आनंद मन न समाई, हरष हियँ तीनहुँ माई।।

गिरत उठत पुनि-पुनि प्रभु धावत
भागत दूर निकट फिरि आवत
किलकत हँसत ठठाई, हरष हियँ तीनहुँ माई।
ठुमुकि चलत रघुराई, हरष हियँ तीनहुँ माई।।

रुकत झुकत घुटनन से झाँकत
करत ठिठोली मातहि ताकत
अद्भुत करें लरिकाई, हरष हियँ तीनहुँ माई।
ठुमुकि चलत रघुराई, हरष हियँ तीनहुँ माई।।

नृप दसरथ सब भाँति निछावर
निरखि-निरखि पुलकित प्रिय रघुबर
गुड़ गूँगा ज्यों खाई, हरष हियँ तीनहुँ माई।
ठुमुकि चलत रघुराई, हरष हियँ तीनहुँ माई।।

- राजेश मिश्र

बुधवार, 17 जनवरी 2024

राम भजो मन

राम ही सत् हैं, राम ही चित् हैं
राम ही घन आनन्द हैं।
राम भजो मन, राम भजो मन
राम ही परमानन्द हैं।।

राम सगुण हैं, राम ही निर्गुण,
निराकार साकार हैं।
राम ही ब्रह्मा, राम ही विष्णु,
राम ही शिव अवतार हैं।
राम ही सोम, सूर्य अरु अग्नि 
वायु, वरुण अरु इन्द्र हैं।
राम भजो मन, राम भजो मन
राम ही परमानन्द हैं।।

राम ही धरती, राम गगन हैं,
राम ही चौदह लोक हैं।
राम ही चेतन कण-कण में हैं,
राम ही हर आलोक हैं।
राम ही स्वर हैं, राम ही लय हैं,
राम ही ताल और छन्द हैं।
राम भजो मन, राम भजो मन
राम ही परमानन्द हैं।।

राम ही प्राण हैं, त्रिविध शरीर हैं,
पञचकोश भी राम हैं।
राम ही चित्त हैं, राम ही मन हैं,
बुद्धि-अहं भी राम हैं।
राम ही भोग हैं, राम ही योग हैं,
राम जीव हैं, ब्रह्म हैं।
राम भजो मन, राम भजो मन
राम ही परमानन्द हैं।।

- राजेश मिश्र

राम घर आये हैं

प्रेम-रस सराबोर सब अङ्ग,
नयन जल छाये हैं।
राम घर आये हैं।।

अवध में अद्भुत है आनन्द,
बज रहे ढोलक झाल मृदङ्ग,
चहूँ दिशि बिखरे नाना रङ्ग,
नारि-नर नाचें भरे उमङ्ग,
देखि लक्ष्मण सीता प्रभु सङ्ग,
हृदय हर्षाये हैं।
राम घर आये हैं।।१।।

सुशोभित सुरभित बंदनवार,
डगर पर फूलों की भरमार,
चौक पूरे हैं हर घर-द्वार,
गगन में गूँजे मङ्गलचार,
देखने अनुपम दृश्य अपार,
देव-मुनि धाये हैं।
राम घर आये हैं।।२।।

प्रजा जन छोड़ सकल संसार,
जुटे हैं भव्य राम-दरबार,
भरे आँखो में स्नेह अपार,
परम प्रभु रूप अनूप निहार,
विकल हो‌ सारे हृदयोद्गार,
दृगों से ढाये हैं।
राम घर आये हैं।।३।।

- राजेश मिश्र

रविवार, 14 जनवरी 2024

कहाँ हैं रामलला?

कर सोलह श्रृंगार, अयोध्या अपलक डगर निहार
कहां हैं रामलला?
आनंद अपरंपार, बहे नयनों से अविरल धार
कहां हैं रामलला?

सदियों लड़कर शुभ दिन आया
हर्षोल्लास लोक तिहुँ छाया
घड़ी मिलन की अब आई है
सिहरन सी तन में छाई है

वाणी है लाचार, धड़कती छाती बारंबार,
कहां हैं रामलला?
कर सोलह श्रृंगार, अयोध्या अपलक डगर निहार
कहां हैं रामलला?

झलक दिखी रघुवर सुजान की 
कृपायतन करुणानिधान की
श्याम गात पर पीताम्बर की
नरकेशरि की, कर धनु-शर की

अमित अनंत अपार, छटा लखि लज्जित सकुचित मार
कहां हैं रामलला?
कर सोलह श्रृंगार, अयोध्या अपलक डगर निहार
कहां हैं रामलला?

राम अयोध्या सम्मुख आये
पुलक गात कुछ कहि नहिं जाये
देखि अलौकिक छवि अति न्यारी
तुरत अयोध्या भई सुखारी

भेंटी भर अँकवार, रहा सुख का नहिं पारावार
विराजो रामलला।
कृपासिन्धु सरकार, करो सबके दुख का निस्तार
हमारे रामलला।।

- राजेश मिश्र

दरस दिये रघुराई

दरस दिये रघुराई, हृदय गति कहि नहिं जाई।
मनहिं मनहिं मुसुकाई, हृदय गति कहि नहिं जाई।।

रूप सलोना सोहत ऐसे
कोटिक काम खडे हों जैसे
भाल तिलक सिर मुकुट बिराजे
कण्ठ माल पीताम्बर साजे

निरखि कलुष मिटि जाई, हृदय गति कहि नहिं जाई।
दरस दिये रघुराई, हृदय गति कहि नहिं जाई।।

बड़भागी प्रभु दरसन पाया
जनम-जनम का पाप गँवाया
नेह कमल चरणन रज लागा
चंचरीक ज्यों पदुम परागा

सब सुधि-बुथि बिसराई, हृदय गति कहि नहिं जाई।
दरस दिये रघुराई, हृदय गति कहि नहिं जाई।।

- राजेश मिश्र

शनिवार, 13 जनवरी 2024

आये राघव सरकार

आये राघव सरकार, मङ्गल गान करो।
करने निज जन उद्धार, मङ्गल गान करो।।

नील सरोरुह श्यामल सुन्दर।
पूरणकाम राम सुख सागर।।
चिदानन्द सत् पुरुष परात्पर।
षड्विकार तम पुञ्ज दिवाकर।।

परब्रह्म सगुण साकार, मङ्गल गान करो।
आये राघव सरकार, मङ्गल गान करो।।

निरख-निरख प्रभु-छवि अति पावनि।
जन-मन रञ्जनि ताप नसावनि।।
जगजननी की शोभा न्यारी।
पुलक गात झूमें नर-नारी।।

मन मुदित सकल संसार, मङ्गल गान करो।
आये राघव सरकार, मङ्गल गान करो।।

मर्यादा पुरुषोत्तम आये।
धर्म-ध्वजा चहुँ-दिशि फहराये।।
वेद-शास्त्र सब भये सुखारी।
गावें प्रभु की महिमा न्यारी।।

गूँजे है मन्त्रोच्चार, मङ्गल गान करो।
आये राघव सरकार, मङ्गल गान करो।।

- राजेश मिश्र

अइलं अवध रघुराई

अइलं अवध रघुराई, नगर-घर बाजे बधाई।
सुर-नर-मुनि हरषाई, नगर-घर बाजे बधाई।।

रामजी अइलं, लछिमन अइलंऽ
देखि सिया के नयन जुड़इलंऽ
भरत मिलेलं हहाई, नगर-घर बाजे बधाई।
अइलं अवध रघुराई, नगर-घर बाजे बधाई।।

लखन-सहोदर मगन निहारंऽ
ढरकत अंसुवन चरण पखारंऽ
सब सुधि-बुथि बिसराई, नगर-घर बाजे बधाई।
अइलं अवध रघुराई, नगर-घर बाजे बधाई।।

भई उर्मिला-गति बावरि सी
चउदह बरस की अंखियां तरसीं
हरषित तीनों माई, नगर-घर बाजे बधाई।
अइलं अवध रघुराई, नगर-घर बाजे बधाई।।

- राजेश मिश्र 

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

राम जी आयेंगे

रे बिकल मना! धरु धीर, राम जी आयेंगे।
रख ले नयनों में नीर, राम जी आयेंगे।।

आयेंगे जी भरकर रोना
अँसुवन से चरणों को धोना
हर लेंगे सारी पीर, राम जी आयेंगे।
रे बिकल मना! धरु धीर, राम जी आयेंगे।।
 
भक्ति भाव भोजन करवाना
कोमल शय्या उन्हें सुलाना
वन कठिन सहन की भीर, राम जी आयेंगे।
रे बिकल मना! धरु धीर, राम जी आयेंगे।।

प्रणतपाल दुखभंजन रघुबर
बरसायें नित नेह जनन पर
कृपासिन्धु मतिधीर, राम जी आयेंगे।
रे बिकल मना! धरु धीर, राम जी आयेंगे।।

- राजेश मिश्र।

आज राम घर आयेंगे

द्वार-देहरी दीप जलाओ 
आज राम घर आयेंगे।
घर-घर मङ्गल-गान बजाओ 
आज राम घर आयेंगे।।

पावन-पुरी अवध है हर्षित,
हर्षित भारत सारा है;
है हर्षित हर हिन्दू तन-मन,
प्रेम-गङ्ग हिय धारा है।
हिल-मिल सारे नाचो-गाओ
आज राम घर आयेंगे।
घर-घर मङ्गल-गान बजाओ 
आज राम घर आयेंगे।।

हर नारी है माँ कौशल्या
सुत की अपने राह तके;
हर नर में फिर जीवित दशरथ
राम दरश हित नैन थके।
बूढ़ी आँखों पलक बिछाओ
आज राम घर आयेंगे।
घर-घर मङ्गल-गान बजाओ 
आज राम घर आयेंगे।।

प्रिय हनुमत सन्देशा लाये
प्रभु बस आने वाले हैं;
भरत-रिपुदमन की हर पीड़ा
आज मिटाने वाले हैं।
शान्ता दीदी! थाल सजाओ
आज राम घर आयेंगे।
घर-घर मङ्गल-गान बजाओ 
आज राम घर आयेंगे।।

- राजेश मिश्र 

शनिवार, 14 नवंबर 2020

आओ मिलकर दीप जलाएं ।।

आओ मिलकर दीप जलाएँ ।।

हर जन हों खुशहाल यहाँ पर, 
हर मन का अवसाद मिटाएँ ।।
आओ मिलकर दीप जलाएँ ।।

हर कोने से भगे अँधेरा,
हर कोने में जगे उजाला ।
ज्ञान-प्रकाश चहूँ दिशि फैले,
हर हिय भरा प्रेम का प्याला ।।

ऐसी ज्योति जले जग जगमग,
छवि बिलोकि रवि कोटि लजाएँ ।।
आओ मिलकर दीप जलाएँ ।।

भूखे पेट न सोए हरिया,
हर तन कपड़ा, हर मन शिक्षा । 
बिटिया निकले जब जी चाहे, 
बचपन कहीँ न माँगे भिक्षा ।।

घर-घर में पलतीं हों खुशियाँ , 
हम ऐसा इक राष्ट्र बनाएँ ।।
आओ मिलकर दीप जलाएँ ।।

गुरुवार, 26 मार्च 2020

कोविड-19 : चुनौती और अवसर

 आप सभी को सादर नमन!

आज पूरी दुनिया के साथ हमारा देश भी विषाणु जनित एक भयंकर बीमारी से जूझ रहा है। कोविड-19 नामक एक नए कोरोना वायरस से उत्पन्न इस अत्यंत संक्रामक रोग का अभी तक कोई उपचार उपलब्ध नहीं है जो इस दुसाध्य रोग  की भयावहता को असीमित कर देता है। दुनिया के तमाम विकसित देशों की उच्चतम कोटि की चिकित्सकीय सुविधाएं भी इसके सम्मुख बेबस खड़ी है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के अनेक अनेक देशों को इतना असहाय और लाचार शायद ही किसी ने कभी देखा हो। अरबों लोग अपने घरों में कैद हैं। मंगल विजय से दर्पित सूर्य तक पहुंचने की महत्वाकांक्षा लिए हुए आधुनिक विज्ञान की छत्रछाया में अग्रसर होता मनुष्य एक अत्यंत सूक्ष्म विषाणु के भय से अपने ही घर के दरवाजे से बाहर नहीं निकल पा रहा है। उसकी सारी गतिशीलता समाप्त होती जा रही है। मानों सारा चेतन जड़ होता जा रहा है।

सारा चेतन जड़ होता जा रहा है? क्या  सचमुच? क्या घरों से बाहर निकलना ही चेतनता है या फिर भागते पैर और थिरकते कदम? हमारे शरीर का गतिमान होना ही चेतनता है या विकास की अंधी दौड़ में अपने-पराए को रौंदते हुए आगे बढ़ जाना? अपनी  संस्कृति, परंपरा, मूल्यों और धरोहरों के प्रति उपेक्षा या तिरस्कार चेतनता है या फिर अपनी, अपने पत्नी और बच्चों की असीमित विलासिता पूर्ण लालसाओं की पूर्ति के लिए मां-बाप की मूलभूत आवश्यकताओं की बलि चढ़ा देना? पशुओं जैसी निरंकुशता, उद्दंड स्वेच्छाचारिता, निर्लज्ज नग्नता तथा अनियमित और अमर्यादित संभोग चेतनता है या फिर पैसों से बनते-बिगड़ते सामाजिक संबंध? मुझे तो लगता है कि वह चेतना तो कब की मर चुकी है। आज हमने अनेकानेक अनावश्यक आभासी बंधनों में अपने आप को जकड़ रखा है जिनसे बाहर निकलना अत्यंत मुश्किल है क्योंकि हमें इसका पता भी नहीं है। जैसे जीव इस संसार को ही सत्य मानकर उसी में भ्रमित होता रहता है वैसे ही हम इन अदृश्य एवं आभासी बंधनों में बंध कर इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमें अपनी मौलिकता का कोई ज्ञान ही नहीं रह गया है। हमारा स्वस्थ एवं मौलिक चिंतन मृतप्राय हो गया है और हमारी चेतना - वह तो कब की जड़ हो चुकी है।

कोविड-19 से फैली यह बीमारी निसंदेह एक दुर्जेय आपदा है जिसका सामना संपूर्ण मानव समुदाय को साथ मिलकर करना होगा। अन्य देशों द्वारा की गई या की जा रही गलतियों से सबक लेते हुए भारत सरकार ने उत्कृष्ट दूरदर्शिता का परिचय दिया तथा बहुत पहले से ही उसने युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दीं जिसके परिणाम स्वरूप अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में इसका संक्रमण तेजी से नहीं होने पाया। अगले चरण में इसकी भयानक विभीषिका को प्रारंभिक स्तर पर ही उन्मूलित  करने हेतु पहले जनता कर्फ्यू, अगले ही दिन जिला और राज्य स्तर पर लॉकडाउन तथा अंततः पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करके सरकार ने अत्यंत दूरदर्शिता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है और अवश्यंभावी विजय-पथ पर अपना कदम बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, महानगरपालिकाएं, नगरपालिकाएं, चिकित्सा विभाग, पुलिस, मीडिया तथा अन्य अनेक विभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं और व्यक्तिगत स्तर पर भी लोग इस लड़ाई की अगली पंक्ति में खड़े होकर नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें शत-शत नमन! कोटिशः प्रणाम!

निर्विवाद रूप से यह संपूर्ण विश्व और मनुष्य समाज के लिए एक बहुत ही बड़ी चुनौती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मनुष्य ने इससे बड़ी और भयानक चुनौतियों का सामना किया है तथा विजय भी पाई है। इस चुनौती पर भी हम अंततः विजय पा ही लेंगे। लेकिन  उसके पूर्व इसके कारण यह जो विनाश हो रहा है और जो विनाश होगा, उसकी तो अभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। साथ ही समाज और अर्थव्यवस्था पर इसका दुष्प्रभाव पूरी दुनिया को झकझोर  कर रख देगा। हमें उस आगामी विभीषिका का पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा तथा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस आपदा से उबरने में उसका तन-मन-धन से सहयोग करना होगा और तमाम आलोचनाओं एवं विरोधी टिप्पणियों की भरमार के बीच कदम-कदम पर उसके साथ मजबूती से खड़े रहना होगा।

 इतिहास गवाह है कि हमारे समक्ष जितनी बड़ी चुनौती आती है उतनी ही बड़े समाधान की आवश्यकता होती है। और यह हमें उतनी अधिक संभावनाएं और उतना ही बड़ा अवसर प्रदान करती है। क्योंकि यह एक बड़ी चुनौती है अतः जाते-जाते यह हमें एक लंबी छलांग लगाने के लिए उतना ही बड़ा अवसर और प्टलेफॉर्म प्रदान करेगी। हमें इस समय सारी दुश्चिंता को भूलकर उस आने वाले अवसर के बारे में सोचना चाहिए। यह जो लॉक डाउन का समय है और जिसके बारे में "कैसे कटेगा" सोचकर अधिकांश लोग हलकान हो रहे हैं, अत्यंत अनमोल है। प्रकृति ने हमें एक मौका दिया है चिंतन करने का, रुक कर पीछे झांकने का और देखने का कि हम जिस दिशा में जा रहे हैं वह सही है या नहीं? सोचने का कि इस आपा-धापी में हम जो पीछे छोड़ आए हैं उसे पुनः कैसे प्राप्त किया जा सकता है? शांतचित्त होकर मनन करने का कि आगे का रास्ता जिस मंजिल की ओर जाता है वह हमारी भावी पीढ़ी के लिए सही है या नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं है कि तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में हम सही राह से भटक गए हैं और अपनी अनमोल चीजों से दूर होते जा रहे हैं?

 अंततोगत्वा इस कठिन समय में देश की संपूर्ण जनता को साथ खड़े देखकर आंखें खुशी से भींग जाती हैं। इस राष्ट्र और समाज को एकजुट करने के लिए जो प्रयास हमारे कुछ महापुरुष एवं स्वयंसेवी संस्थाएं वर्षों से करती चली आ रही है तथा जिसके लिए उन्होंने अनगिनत बलिदान दिए हैं, उसे 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात एक नया आयाम मिला और आज इस विपत्ति के समय में उसका मूर्त रूप देखकर छाती छप्पन इंच की हो जाती है। हां, कुछ पप्पुओं-गप्पुओं को इससे अलग रख सकते हैं जो खुद घोड़ी नहीं चढ़ सके इसलिए दूसरे घुड़सवारों पर पत्थर फेंकते रहते रहते हैं। जयचंद तो हर युग में हुए हैं लेकिन वर्तमान सरकार और इसकी भावी पीढ़ी के पास उनका अचूक इलाज है। 

एक बार पुनः आप सभी का वंदन और अभिनंदन! 

- राजेश मिश्र

रविवार, 9 फ़रवरी 2020

यादों के झरोखों से

कर्मरत इस थकित मन ने,
ज्यों तनिक विश्राम पाया।
मौन ज्यों मुखरित हुआ अरु
सलिल सुरभित कुनमुनाया।
ज्यों झुकीं पलकें दृगों पर
ज्यों तिमिर आँखों में आया।
खोल खिड़की स्मृति-पटल की
बिम्ब तेरा झिलमिलाया।।

याद फिर आने लगे वो
प्यार के मौसम सुहाने।
झूमतीं गातीं हवाएँ
वो मधुर मीठे तराने।
खिलखिलाती-सी चहकती
चन्द्रिमा के वो फसाने।
मिलन के मासूम-से वो
स्नेह में लिपटे बहाने।।

देखना, पलकें झुकाना,
पर नहीं कुछ बोल पाना।
साथ रहना, कुछ न कहना,
किन्तु कब प्रिय दूर जाना?
दिवस हो या हो निशा, कब
चैन किंचित कौन पाया?
खोल खिड़की स्मृति-पटल की
बिम्ब तेरा झिलमिलाया।।१।।

जब कभी भी तुम गुजरती
कृष्ण केशों को उड़ाती।
साँस से अपनी गमकती,
साँस मेरी महमहाती।
मदन के तूणीर-से ले
स्नेह-शर दृग पर नचाती।
भेदती मेरे हृदय को
विजय दर्पित मुस्कुराती।।

यूँ लगे तपती धरा पर 
वारि-बूँदें गिर रही हों।
मृत्तिका सोंधी सुरभि से
श्वाँस सुरभित कर रही हो।
प्रिय धरित्री को जलद ने
नेह-वर्षा से भिगाया।
खोल खिड़की स्मृति-पटल की
बिम्ब तेरा झिलमिलाया।।२।।

मधुर दिन वे मधुर रातें,
मधुर बातें प्यार की वो।
गीत मीठे मिलन के वे
लहरियाँ शृंगार की वो।
केलियाँ, अठखेलियाँ मृदु
प्रेममय अभिसार की वो।
तुनकने की, रूठने की 
फिर मधुर मनुहार की वो।

क्या तुम्हें भी याद हैं वे
पल सुनहरे, दिन सुहाने?
महकती मदमस्त रातें 
मिलन के अपने ठिकाने?
मन ये पूछे, मन ये सोचे
मैं कभी कुछ कह न पाया।
खोल खिड़की स्मृति-पटल की
बिम्ब तेरा झिलमिलाया।।३।।

- राजेश मिश्र

राम

इन्द्रियों की पहुँच से परे राम हैं, किंतु कण-कण जगत के भरे राम हैं। पातकी घोरतम नाम ही ले तरें, कर-कमल नित्य शर-धनु धरे राम हैं।।