मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

प्रिय याद तुम्हारी

काँटों सी करकती है प्रिय याद तुम्हारी।
जब दिल में उतरती है प्रिय याद तुम्हारी।।

मन शान्त सरोवर सा आनन्द मगन जब,
पत्थर सी टपकती है प्रिय याद तुम्हारी।।

घनघोर उदासी में मैं डूब न जाऊँ,,
फूलों सी महकती है प्रिय याद तुम्हारी।।

जब जब कठिनाई में मन व्यग्र हुआ यह
बिजली सी तड़पती है प्रिय याद तुम्हारी।।

जब घुप्प अँधेरे में मैं राह न पाऊँ,
जुगनू सी चमकती है प्रिय याद तुम्हारी।।

रजनी डँसती सूनी जब जान अकेला,
सीने से लिपटती है प्रिय याद तुम्हारी।।

- राजेश मिश्र

@highlight

- राजेश मिश्र

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

क्या लिखूँ?

मन मचलता है लिखूँ कुछ, सोचता हूँ क्या लिखूँ? इस हृदय का सच लिखूँ या मेरु-सी दुविधा लिखूँ? झूठ ही बिकता जगत में, सत्य है महँगा बहुत, झूठ को स...